- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मऊ
- मऊ में एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, सपा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मऊ में एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम काटने का आरोप, सपा ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
मऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जबरन काटे जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
विधायक राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बना रहे हैं और निलंबन की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि माहपुर, बंदीकला के दोनों बूथ, देवकली और सियाबस्ती सहित कम से कम सात स्थानों से इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं।
सपा नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो स्थिति बिगड़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा विधायक राजेंद्र राम, उमेश यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
