बरेली में डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

बरेली। जिले के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गांव जल्लापुर निवासी अर्जुन (26) के रूप में हुई है। वह बुखारा इलाके में सरिया-सीमेंट की एक दुकान पर काम करता था। सुबह वह दुकान के पास खड़ा था, तभी बदायूं की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - बलिया में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फरार डंपर और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अर्जुन अपने पीछे पत्नी सीमा और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.