बाराबंकी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, प्रधान पुत्र गिरफ्तार

बाराबंकी। जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में ग्राम प्रधान के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई आरोपी की शादी से एक दिन पहले की गई।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उससे विवाह का वादा कर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात भी कराया।

यह भी पढ़े - शिक्षा जगत को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 30 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है। जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी ने इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शादी चार फरवरी को होनी थी और तैयारियां चल रही थीं। गिरफ्तारी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें गर्भपात कराए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.