- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, अप्रैल-जुलाई के बीच कराए जाएंगे: ओमप्रकाश राजभर
पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, अप्रैल-जुलाई के बीच कराए जाएंगे: ओमप्रकाश राजभर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं, बल्कि मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से होंगे।
राजभर ने बताया कि पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव कराए जाएंगे।
इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है, किसी व्यक्ति विशेष के बयान से संविधान नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान के प्रावधानों के तहत ही कार्य कर रही है।
पंचायती राज मंत्री ने दोहराया कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
