फिरोजाबाद में बस पलटने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, 12 यात्री घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़े - बलिया में स्व. मैनेजर सिंह मैराथन का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

नसीरपुर थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि दुर्घटना में 10 से 12 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकोहाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस सवार यात्री कृष्ण यादव के तीन वर्षीय पुत्र शुभ की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.