बाराबंकी में नहर में कूदी महिला को पुलिस ने बचाया

बाराबंकी। जिले के देवा क्षेत्र में मंगलवार रात नहर के पुल से कूदकर जान देने का प्रयास कर रही एक महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे देवा–कुर्सी मार्ग पर स्थित नहर के पुल से एक महिला के कूदने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद महिला को सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़े - भाजपा सरकार शिक्षा को अदाणी के हाथों सौंपना चाहती है: लाल बिहारी यादव

310.jpg

उपचार के बाद महिला ने अपना नाम पूनम पत्नी गुरुसेवक, निवासी हृदयपुर मजरा दौलतपुर, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी बताया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

देर रात दूरी अधिक होने और आवागमन का साधन न होने की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षित थाना मोहम्मदपुर खाला पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.