यूपी में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मसवासी क्षेत्र में खटीमा–पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिकअप वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना पट्टी कला के मिल्क नौकरी अंडरपास के पास हुई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जूल्हान निवासी भूरे अहमद (55) के रूप में हुई है। वह रामपुर क्षेत्र के एक मैरिज हॉल से सामान लेकर जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गलत दिशा से आकर उनकी पिकअप को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनोन्मुखी बजट: पंकज चौधरी

हादसे में पिकअप सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

मसवासी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.