बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस ने दिलीप पुत्र सरल राम, निवासी हरिपुर, थाना गड़वार, को गिरफ्तार किया। आरोपी अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत वांछित था।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक अब्दुल हफीज, हेड कांस्टेबल जिलाजीत और कांस्टेबल जितेंद्र यादव शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.