- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- बाराबंकी में किसान महिला नेता की हत्या का खुलासा जल्द, आरोपी की पहचान हुई
बाराबंकी में किसान महिला नेता की हत्या का खुलासा जल्द, आरोपी की पहचान हुई
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (अवध गुट) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतका की ससुराल असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में है, जबकि वह मूल रूप से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा गांव की रहने वाली थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर कई अहम सुराग जुटाए हैं। अधिकारियों के अनुसार पुलिस आरोपी को पकड़ने के करीब है।
क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
वृद्धा की मौत प्राकृतिक, हत्या की पुष्टि नहीं: पोस्टमार्टम
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा स्थित दक्षिण टोला में वृद्धा की हत्या कर आभूषण लूटे जाने की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खारिज हो गई है।
पुलिस के अनुसार, 81 वर्षीय शकुंतला शुक्ला सोमवार को अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनके हाथ के कंगन और कान की बालियां गायब थीं, जिससे परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में न तो शरीर पर चोट के निशान पाए गए और न ही गला दबाने के संकेत मिले।
सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वृद्धा की मौत स्वाभाविक है। मामले में पुलिस अब जांच की दिशा बदलकर अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
