बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 154 कर्मियों के तबादले

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए 154 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

जारी सूची के अनुसार, स्थानांतरित किए गए कर्मियों में 16 निरीक्षक, 38 उपनिरीक्षक, सात हेड कांस्टेबल और 63 कांस्टेबल शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को इधर-उधर करते हुए विभिन्न थानों में नई तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़े - काशी में चमके बलिया के आशीष त्रिवेदी, मिला ‘अभिनव भरत सम्मान’

फतेहगंज, जसपुरा और चिल्ला थानों के प्रभारी निरीक्षकों को उनके पदों से हटाया गया है। वहीं जिले के छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन पुलिस चौकियों पर भी नए चौकी प्रभारियों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.