बलिया में बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने और शव को छिपाने के मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि उसकी बहन की शादी करीब 10 वर्ष पहले चंदन सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह, निवासी टोलापुर बाजार सुल्तानपुर (बांसडीह) से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर विजय शंकर सिंह, सास कालपति देवी और ननदें रेखा सिंह व रूबी सिंह विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़े - Ballia News : जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस की करतूत कैमरे में कैद, सीसीटीवी फुटेज वायरल

आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने एक फरवरी 2026 की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर शव को सुल्तानपुर क्षेत्र में घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और विधिक कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.