बलिया में 10 उप निरीक्षकों के तबादले, दो पुलिस चौकी प्रभारी बदले

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रशासनिक एवं जनहित में 10 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास बनाया गया है, जबकि चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी हनुमानगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़े - मैराथन के खास सितारे बने बलिया के ये दो धावक, परिवहन मंत्री ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

इसके अलावा पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को थाना गड़वार, थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल, थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी तथा थाना खेजुरी से उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार विश्वास को थाना नगरा भेजा गया है।

थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उप निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव और प्रभारी जन सूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.