Firozabad News: पुलिस पर हमले के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एका थाना व फरिहा पुलिस टीम ने गुरुवार की आधी रात्रि को मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने शुक्रवार को दोनों थानों की पुलिस टीम गुरुवार देर रात इलाके में गश्त पर थी। फरीदा मोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को मुठभेड़ में धर दबोचा।पुलिस की गोली से अभियुक्त वसीम और पिन्टू उर्फ पिन्टोली घायल हो गये। दोनों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से दो तमंचा मय 06 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने घायलों को अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके आपराधिक इतिहास को खोजा जा रहा है।

यह भी पढ़े - Azamgarh News : ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर कारोबारी से 38 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.