सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र के रारी मोड़ के पास पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर कर भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने युवक को देख मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सरौली गांव निवासी शनी रैदास (25) पुत्र रामप्रसाप रैदास खखरेरू थानाक्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। शनिवार की देर शाम वह भट्ठे पर तैनात मुनीम की बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। युवक जैसे ही रारी मोड़ के समीप पहुंचा की रारी मोड़ से करीब तीन सौ मीटर आगे रारी मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से बाइक टकरा गई। पेड़ से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। 

यह भी पढ़े - Ballia News : मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल

इस दौरान युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। चोट ज्यादा होने की वजह से बाइक के साथ युवक भी गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण युवक की मौत हो गई। सुबह रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल युवक की पहचान कराई। कुछ देर बाद परिजनों ने युवक की पहचान की। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर फाेरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।‌ घटनास्थल पर पहुंची फाेरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.