UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

बलिया : गड़हांचल क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रवि शेखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 176वीं रैंक हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रवि शेखर सिंह के पिता दिलीप सिंह बलिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रवि की प्रारंभिक शिक्षा बसंतपुर में हुई, जबकि इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई नागा जी सरस्वती विद्यालय, माल्देपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक का शव बरामद, पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

रवि शेखर सिंह ने बताया कि यह उनका यूपीएससी में तीसरा प्रयास था, जबकि इंटरव्यू का यह दूसरा मौका था। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बाद उन्हें यह सफलता मिली। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया।

रवि की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी बहन पूर्णिमा की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े भाई राजशेखर सिंह अविवाहित हैं। उनकी माता पुष्पा देवी भी बेटे की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रही हैं।

शुक्रवार को दौलतपुर गांव स्थित मठिया में आयोजित होली गायन कार्यक्रम के दौरान रवि शेखर सिंह की सफलता से खुशी का माहौल और भी बढ़ गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की।

इस मौके पर अभय नारायण सिंह, राजेश सिंह, लक्ष्मण पांडेय, अर्जुन राम, बलिराम गुप्ता, शंकर राजभर सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी IPS अंशिका वर्मा और संभल SP केके बिश्नोई की लव स्टोरी, 28 मार्च को राजस्थान में होगी शादी
संभल : संभल के पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह...
International Women’s Day : लखनऊ में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’, हजारों महिलाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
UP में स्किलिंग और स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को AI प्रशिक्षण का लक्ष्य
UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
Ballia News : ‘दिशा’ समिति की बैठक में 58 बिंदुओं पर समीक्षा, विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.