Fatehpur News: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, जनपद भर में शोक की लहर

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता की मौत हो गई। घटना के बाद जनपदभर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

खागा कस्बे के निवासी उग्रसेन गुप्ता, जो 'जनसंदेश टाइम्स' के संवाददाता थे, बुधवार दोपहर किसी जरूरी काम से बाइक से घर से निकले थे। देर शाम लौटते समय, जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमान मोड़ के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - Fatehpur News: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक चकनाचूर हो गई, और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटनास्थल से फरार हुआ वाहन चालक

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों और पत्रकारों में शोक

पत्रकार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जनपदभर के पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी को जल्द पकड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मेष आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों...
Maharajganj News: रात्रि चौपाल में गूंजी बेटियों की शिक्षा की आवाज, ग्रामीणों ने लिया हर बच्ची को स्कूल भेजने का संकल्प
बंधन बैंक ने बढ़ाई एफसीएनआर (बी) जमा पर ब्याज दरें, एनआरआई ग्राहकों को मिलेगा 7.1% तक रिटर्न
स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया ₹10 का नया डी-टैन फेस पैक, 15 मिनट में सैलून जैसा निखार पाने का दावा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व, बोलीं- "योग सिर्फ ट्रेंड नहीं, जीवनशैली है"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.