Farrukhabad Crime: शादीशुदा प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने निगला जहर...हालत गंभीर, पुलिस ने बच्चों के साथ दिल्ली से किया था बरामद

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने जहर खा लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
 
फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। जिससे टेंपो चालक पिंटू (26) निवासी उगरकपुर संडीला हरदोई से उसका प्रेम हो गया। युवती के दो बच्चे थे। 29 मार्च को युवती अपने दोनों बच्चों को लेकर पिंटू के साथ भाग गई। जिसकी रिपोर्ट युवती के भाई ने पिंटू के खिलाफ थाना शमसाबाद में दर्ज कराई। 

पुलिस ने 10 में 2024 को दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया और उसे उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। प्रेमिका जब अपने मायके चली आई तो पिंटू उसके दरवाजे पहुंच गया और दरवाजे पर उसने प्रेमिका के भाई के सामने ही जहर खा लिया। प्रेमिका के भाई ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पिंटू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोतवाल हरि श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.