Ballia News : इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन

बलिया : इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पावर हाउस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने बिल को वापस लेने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

धरने के दौरान राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रतिनिधि शशि कपूर ने कहा कि संसद में प्रस्तुत किए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 का संगठन कड़ा विरोध करता है। उनका कहना था कि यह बिल न तो किसानों के हित में है और न ही आम जनता के लिए लाभकारी है।

यह भी पढ़े - दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल

उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस बिल को पारित न करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे जेल भरो आंदोलन सहित किसी भी स्तर तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.