इटावा में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, घर के बरामदे में मिला शव

इटावा। जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में 24 वर्षीय बीएससी छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गई। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े - बलिया में सड़क हादसा: पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

मृतका के पिता उमा शंकर ने बताया कि उनकी बेटी निहारिका बीएससी तक शिक्षित थी। करीब एक माह पहले गिरने के बाद से उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिवार में वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.