बलिया में सहायक अध्यापक का निधन, शिक्षा जगत में शोक

बलिया। जिले के शिक्षा क्षेत्र सीयर स्थित कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य का बुधवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लीवर की समस्या से पीड़ित थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से भुआरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य मृदुभाषी, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी बताए जाते थे। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक साथी, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - रत्नेश वर्मा के ऑडिटर पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल

खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की ओर से मिलने वाली समस्त सहायता परिवार को समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षक संगठनों और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की है।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया शोक

सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य के निधन पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, सीयर इकाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.