मऊ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

Mau News: मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी लगभग 15 वर्षीय बेटी एक पड़ोसी युवक के साथ बाहर गई थी।

आरोप है कि वहां शराब का सेवन किया गया, जिसके बाद युवक ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों युवकों की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। एएसपी अनूप कुमार के अनुसार, इस मामले में 3 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी का उत्तर प्रदेश में विस्तार, 55° नॉर्थ और नॉर्दर्न प्राइड व्हिस्की हुई लॉन्च

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और महिला पुलिसकर्मी उसके बयान दर्ज कर रही हैं। जल्द ही पीड़िता का बयान न्यायालय में भी दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी आरोपी थाना कोतवाली क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.