आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण में गड़बड़ी पर नाराज हुए सीडीओ, जाने क्या कहा

Deoria News: मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने बुधवार को विकास खंड भलुअनी के ग्राम पंचायत गडे़र में आंगनबाडी केंद्र, पंचायत भवन, आरआरसी सेंटर, लर्निंग लैब एवं मनरेगा योजना से निर्मित पार्क का निरीक्षण किया।

आंगनबाड़ी केंद्र गडे़र के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में प्लास्टर में तराई की कमी और खिड़की में लगाए गए ग्रिल मानक के अनुरुप नहीं पाया गया। शौचालय का फाटक बाहर खुलने वाला तथा फाटक में चाइल्ड फ्रेंडली ओपनिंग मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने इन कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन लर्निंग लैब में फर्श का कार्य होता पाया गया तथा लर्निंग लैब को 18 पैरामीटर पर शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश खंड विकास अधिकारी भलुअनी को दिया। विद्यालय की चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने तथा जर्जर होने की स्थिति में चहारदीवारी को ध्वस्त कर मनरेगा के तहत नई बाउंड्री बनाने का निर्देश दिया। 

सीडीओ ने ग्राम पंचायत गडे़र में निर्माणाधीन पंचायत भवन की धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर असंतोष जताया। मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पार्क के कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर तकनीकी सहायक को अतिशीघ्र कार्य पूरा करने तथा बच्चो के लिए झूला एवं स्लाइडर आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। आरआरसी सेंटर मॉडल ग्राम में चयनित ग्राम पंचायत गडे़र में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का कार्य गुणवत्ता पूर्ण पाया गया, लेकिन आरआरसी सेंटर में ऊपर शेड न पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य को अगल तीन दिन पूरा करने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिया। सीडीओ ने संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव को मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित करते हुए विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को अनुपालन कराने को कहा। 

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी), अवर अभियंता बद्री प्रसाद, बाल विकास परियोजना अधिकारी रिचा पांडेय, एपी मनरेगा ओंकार सिह, तकनीकी सहायक अदभुत शुक्ला, शत्रुमर्दन शाही, कन्सल्टिंग इंजीनियर प्रभात सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.