बलिया : महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया: सहतवार कस्बे में एक मैरेज हाल के बाहर महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रेवती कस्बा निवासी सुधा ओझा शुक्रवार को सहतवार स्थित एक मैरेज हाल में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पास की एक हार्डवेयर दुकान पर बैठे कुछ युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़े - Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

महिला का आरोप है कि वार्ड नंबर-14 निवासी शुभम वर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन्हें सरेराह थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उनके कान पर चोट लग गई और सोने की बाली भी गायब हो गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.