बलिया : किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

बलिया: सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार दोपहर से अचानक घर से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर किशोरी के बिस्तर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

यह भी पढ़े - Ballia Murder : सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का आरोप है कि मोबाइल की जांच में मुन्ना नामक युवक का नाम सामने आया है। उन्हें आशंका है कि उसी ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिवार ने बरामद मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिया है।

परिजनों ने पुलिस से किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग की है।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.