- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- जौनपुर
- जौनपुर : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मिर्जापुर से सुलतानपुर जाते समय जौनपुर जिले के मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, फीडरों की स्थिति और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के समय जूनियर इंजीनियर के अनुपस्थित पाए जाने पर भी मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रदेश भर में विद्युत उपकेंद्रों की नियमित निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
