Ballia News : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोकटी थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चे से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च को पीड़ित के पिता ने दोकटी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके नाबालिग पुत्र को अपने घर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

विवेचना के दौरान रविवार को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शशि सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह (निवासी कर्णछपरा, थाना दोकटी, बलिया) को सेमरिया ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक समर सिंह और हेड कांस्टेबल बलराम पाल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.