बिजनौर: तालाबनुमा गड्ढे में मिला युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

नजीबाबाद: एक युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बुधवार को रायपुर मार्ग स्थित गढ़मलपुर फ्लाईओवर के नीचे शमशान घाट की भूमि पर स्थित तालाबनुमा गड्ढे में करीब 20 वर्षीय युवती का शव दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक कय्यूम अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े - बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद युवती की शिनाख्त नगर के मौहल्ला जाब्तागंज निवासी धर्मपाल की पुत्री नेहा के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.