- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
Ballia News : मानदेय न मिलने से मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी (बलिया) : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में कर्मियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी पर विकास खंड अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उप आयुक्त श्रम रोजगार को संबोधित पत्र सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वे विभाग के निर्देशानुसार सभी योजनाओं और कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कर रहे हैं, इसके बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पत्रक देने वालों में अनुबिंद सिंह, अमित कुमार सिंह, निगमेंद्र नाथ पांडेय, जगत नारायण पाठक, राहुल कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार चौबे, वृज किशोर सिंह, स्वयं प्रभा सिंह, मंतोष कुमार तिवारी, विष्णु प्रकाश, किरण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जयशंकर प्रजापति, संजय कुमार सिंह, उदित यादव, संजय कुमार पांडेय, अंजनेय उपाध्याय और जितेंद्र कुमार ठाकुर शामिल रहे।
