सपा जिलाध्यक्ष की महिला से अश्लील चैट का वीडियो वायरल, सफाई में कहा- साजिश का शिकार

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से अश्लील वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। विपक्ष ने उन्हें कठघरे में खड़ा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह वीडियो बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला और सपा नेता के बीच मोबाइल के जरिए अश्लील चैट होती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े - सशस्त्र सेना झंडा दिवस : रायबरेली में स्वैच्छिक दान के माध्यम से धन संग्रह अभियान की शुरुआत, डीएम ने किया शुभारंभ

सपा नेता का पक्ष

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए इसे करीब ढाई साल पुराना बताया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक साजिश का हिस्सा है। कश्यप ने दावा किया कि ढाई साल पहले एक अनजान महिला की व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी, जिसमें उसने अचानक अश्लीलता शुरू कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उस महिला ने बाद में कई बार उन्हें धमकियां दीं और पैसे की मांग की। कश्यप ने यह भी कहा कि जब उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो महिला ने अब वीडियो को वायरल कर दिया। सपा नेता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

विपक्ष का हमला

इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने सपा नेता और पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को पार्टी की नैतिकता पर सवाल खड़े करने वाला बताया।

इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने की उम्मीद है। शिवचरण कश्यप ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इस साजिश के पीछे के लोगों को बेनकाब किया जाए। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.