किराये के कमरे में प्रेमिका संग रंगरलिया मना रहा था युवक, तभी पहुंची पत्नी ; फिर...

Bareilly News : प्रेम में एक दूजे से मिलने की बेकरारी का ताजा मामला सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है। हुआ यूं कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर नौकर से ताला लगवाकर अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी आ गई। पत्नी ने खिड़की से देखा तो पतिदेव अपने माशूका के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। पत्नी ने विरोध किया तो नाराज पति ने पत्नी पर तेजाब डालने का प्रयास किया। पीड़िता ने पति के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किला थाना क्षेत्र के छीपी टोला निवासी युवती की शादी दिल्ली के युवक से 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति हरियाणा की शराब तस्करी कर दिल्ली में बेचता है और लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार कराता है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति दिखावे के लिए घड़ी और चश्मे की दुकान चलाता है। दुकान पर नौकर रोहित और कमाल काम करते हैं, जो पति के गलत काम में साथ देते हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : पुलिस मुठभेड़ में किशोर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कुछ दिन पहले पत्नी पति की दुकान पर पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके बाद वह पति के उस कमरे पर पहुंचीं, जो उसने किराए पर ले रखा था। कमरे में बाहर से ताला लगा था, लेकिन शक होने पर पत्नी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह दंग रह गई। पति एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी पुलिस बुलाने लगी तो नौकर कमाल ने ताला खोलकर दोनों को भगा दिया। इसके कुछ देर बाद नाराज पति ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर पत्नी को दौड़ा लिया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.