- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : पुलिस मुठभेड़ में किशोर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ballia News : पुलिस मुठभेड़ में किशोर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर से करीब 300 मीटर पश्चिम घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव, निवासी बबुआपुर कठही थाना हल्दी (बलिया) के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 9 मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव (15) पुत्र नंदजी यादव, निवासी बबुआपुर कठही की हत्या कर फरार हो गया था।
घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले सीएचसी सोनवानी ले जाया गया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
