- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में 257 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में 257 पदों पर भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू
बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग में 257 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
इस भर्ती के तहत 212 ईसीसीई एजुकेटर और 45 तकनीकी अनुदेशक के अस्थायी पदों पर तैनाती की जाएगी। चयन प्रक्रिया जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से चयनित सेवा प्रदाता एनआईटी कंप्यूटर सेंटर द्वारा संचालित की जा रही है।
रिक्त पदों का प्रकाशन सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in� पर कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, जिन्होंने पहले आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा।
