- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला भगोड़ा सिपाही गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
बरेली: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला भगोड़ा सिपाही गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों को बना चुका था ठगी का शिकार
DEMO IMAGE
बरेली/कैंट: युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले भगोड़े सिपाही को कैंट पुलिस ने मंगलवार देर शाम को सैन्य क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान विक्की मंडल के रूप में हुई है।
उसने मेडिकल परीक्षण में पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए, लेकिन वह अपने दम पर पास हुए। वहीं विक्की मंडल ने कहा, कि उसने उसे पास कराया है, लेकिन भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। आरोपी ने अग्निवीर सेना में भर्ती निकलने पर विशाल से फिर संपर्क किया।
विशाल पड़ोसी सौरभ देव, मनीष सिंह, विशाल और मोहन सिंह के साथ बीआई बाजार आए। यहां उसने साथी आनंद सिंह निवासी गोरखपुर से मुलाकात कराकर उसे अपना अधिकारी बताया। सभी को अग्नि वीर सेना में भर्ती कराने के नाम पर साढे़ चार लाख रुपये और लिए।
विक्की ने कुछ दिन के बाद फोन कर कहा कि एमईएस में भर्ती निकली हैं। यहां नौकरी 60 साल की उम्र तक रहेगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति के 5 लाख रुपये खर्च होंगे। आरोपी ने फिर बुलाकर सभी से कुल 11 लाख रुपए ठग लिए। इससे पहले आरोपी अग्निवीर सेना में भर्ती कराने के नाम पर करीब 100 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।
