बरेली: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

बरेली। हत्या और जानलेवा हमले के मामलों में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश सतीश जाटव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसओजी टीम और शेरगढ़ व बहेड़ी पुलिस ने शनिवार देर रात संयुक्त रूप से की। मुठभेड़ के दौरान सतीश के दोनों पैरों में गोली लगी।

हत्या और लूट की कई वारदातों में था शामिल

सतीश जाटव शेरगढ़ में लूट और हत्या की वारदातों का मुख्य आरोपी था। इसके अलावा, उसने कई और अपराधों को अंजाम दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शनिवार रात चेकिंग के दौरान राजू नगला गांव के पास पुलिस ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखा। जब पुलिस ने उसे रोका, तो वह भागने लगा।

यह भी पढ़े - मंत्री एके शर्मा का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले, सपा प्रमुख की मति मारी गई है

फायरिंग के बाद पकड़ा गया

घिरता देख सतीश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो सतीश के दोनों पैरों में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और इलाज के लिए बहेड़ी सीएचसी भेजा।

पुलिस ने बरामद किया सामान

सतीश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, गंडासा (आला-ए-कत्ल), मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

पहले भी कई बदमाश हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ों में जितेंद्र उर्फ लुक्का डॉन, देवेंद्र उर्फ देवा, रनवीर, भूपेंद्र, रितिक पुत्र रोशन लाल और दीपक को गिरफ्तार किया था। सतीश जाटव अब तक फरार था, लेकिन शनिवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.