- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- Barabanki News: कूपन बेचकर ठगी करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
Barabanki News: कूपन बेचकर ठगी करने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
On
बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना पुलिस ने मंगलवार को कूपन के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी मात्रा में पंपलेट, एलईडी बल्ब, टीवी, लैंप, साड़ियां, चार मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कूपन बेचकर लोगों को ठगते थे। कूपन खरीदने के लिए लोगों को लुभाते और फिर सामान की बिक्री करते। ठगी के शिकार अधिकतर अशिक्षित और असहाय लोग होते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्हें इस सामान की आपूर्ति कानपुर से होती थी।
एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस कानपुर स्थित सप्लायर की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानपुर में एक टीम भेजी गई है।
खबरें और भी हैं
राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक
By Parakh Khabar
Latest News
12 May 2026 05:26:04
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
