Banda News: रिसौरा के रामकृपाल त्रिपाठी राजस्थान मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त... गांव में खुशी का माहौल

बांदा: राजस्थान के राज्यपाल ने जिले के रिसौरा गांव निवासी रामकृपाल त्रिपाठी को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारी नियुक्त किया है। संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने पत्र जारी कर इस संबंध की सूचना दी है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है। परिजनों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी जताई है।

नरैनी क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी रामकृपाल त्रिपाठी मध्यम वर्ग के किसान परिवार से हैं। इनके छोटे भाई अनन्तराम त्रिपाठी ने बताया कि उनकी सेवानिवृत्ति 2011 में अपीलेट अथार्टी रेवन्यू (आरएएस) के पद पर हुई थी। विद्यार्थी जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे राजस्थान में जनसेवा के कार्यो से जुड़े रहे।

भरतपुर जिले में स्थाई लोक अदालत के सदस्य तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार गठित परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर भी कार्य करते रहे। राजस्थान सरकार द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारी पद पर नियुक्त करने की सूचना पर घर और गांव के लोगों में खुशी का माहौल हैं।

इस खुशी में परिवार के सदस्य विरुपाक्ष त्रिपाठी और वामदेव त्रिपाठी ने गांव में मिठाइयां बांटीं। गांव समेत क्षेत्रीय गांवों के लोगों ने भी उनके पैतृक घर पहुंचकर बधाई दी।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
देहरादून, अगस्त 2026: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले तीन छात्रों—रोनिक बिस्वास, मानव दास और कशिश चौहान—को उच्च शिक्षा...
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
‘इंद्रपुत्र’ के साथ पौराणिक सिनेमा की नई गाथा शुरू करेगा ज़ी स्टूडियोज़, किरण अब्बावरम होंगे मुख्य भूमिका में
सोनी सब के ‘यादें’ में शापित ममी का रहस्य, कलाकारों ने साझा किए बचपन के मजेदार अंधविश्वास
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.