छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Ballia News : चितबड़ागांव मोड़ स्थित भवन से गिरकर एक टाइल्स मिस्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले के मोद्दी निवासी धीरज चौहान (35) बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव मोड़ पर स्थित भवन में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। रविवार की देर रात खाना खाने के बाद वह छत के किनारे हाथ धोने के लिए गया, तभी असंतुलित होकर गिर पड़ा। घायल धीरज को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - अमेठी: दो शिक्षिकाओं के विवाद के बीच छात्राओं के उत्पीड़न का आरोप, विद्यालय में तनावपूर्ण माहौल

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.