बलिया निकाय चुनाव की अनूठी तस्वीर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सिक्कों से तौला गया

बलिया। यूपी निकाय चुनाव के आखिरी दौर की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। दूसरे चरण में बलिया जिले में भी मतदान होना है।

बलिया। यूपी निकाय चुनाव के आखिरी दौर की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। दूसरे चरण में बलिया जिले में भी मतदान होना है। जहां प्रसार के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. जनसंपर्क के दौरान जगदीशपुर तिराहा के व्यवसायी व भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को सिक्कों से तौला.

दरअसल, शहर के जगदीशपुर में रविवार की शाम शहर विधायक व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी संतकुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क कर रहे थे. इस दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यवसायी व भाजपा नेता मोहनीश कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर सिक्कों से उनका वजन किया.

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

मोहनीश कुमार गुप्ता मोनू ने बताया कि हमारी इच्छा थी कि नगर विधायक दयाशंकर सिंह जब राज्य सरकार में मंत्री बनेंगे तो हम अपने आवास पर सिक्कों का तौल कराएंगे. इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे वजन में जो भी सिक्का है उसे हनुमान मंदिर पर ही खर्च करें। फिलहाल आदर्श आचार संहिता लागू है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.