मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत , घर -घर से कलश में मिट्टी की गई इकट्ठा

दुबहड़, बलिया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार के दिन क्षेत्र के जनाड़ी ग्राम पंचायत के चकिया के बारी में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर एवं ग्राम प्रधान विनोद पासवान के नेतृत्व में कलश में प्रत्येक घर से मिट्टी इकट्ठा की गई ।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को समर्पित इस कार्यक्रम में पूरे देश के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

इससे हमारे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बहुत बल मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने राज्यसभा सांसद सदस्य नीरज शेखर सहित सभी आगंतुक अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से जनाड़ी ग्राम सभा की तरफ से स्वागत और अभिनंदन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से विमल पाठक ,अजय पांडे, अमित दुबे, विवेक पाठक ,लकी सिंह ,ध्रुव नारायण सिंह ,अनिल बाबा, दीपक पासवान, शशांक शेखर ,मुन्ना राम पवन गुप्ता हरे राम पासवान छोटेलाल पासवान, हरे राम साहनी, श्री भगवान यादव, मिथिलेश सिंह, राकेश साहनी, गुड्डू गिरी, संदीप पांडे, गंगासागर राम आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने किया ।अंत में सभी आगंतुकों का आभार जनाड़ी के ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.