बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग

बलिया। पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बलिया पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर सुखपुरा थाने में जिले का पहला ‘ई-मालखाना’ (E-Malkhana) शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान ने किया।

नई डिजिटल प्रणाली के तहत थाने में जब्त किए गए सभी सामान, जैसे मुकदमाती माल, वाहन, नशीले पदार्थ और अन्य साक्ष्य, अब पारंपरिक रजिस्टरों की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़े - बलिया में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, बोर्ड हटाकर नर्सिंग होम संचालिका फरार

इस व्यवस्था में जब्त किए गए प्रत्येक सामान को पारदर्शी बॉक्स में सुरक्षित रखा जाएगा और उस पर एक विशिष्ट QR कोड लगाया जाएगा। QR कोड स्कैन करते ही संबंधित मुकदमा नंबर, धाराएं, सामान का प्रकार और जमा कराने वाले अधिकारी का पूरा विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एएसपी कृपा शंकर ने मालखाना मोहर्रिर को निर्देश दिया कि सभी लंबित जब्त माल का डेटा जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड किया जाए और रिकॉर्ड को समय-समय पर अपडेट रखा जाए।

पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल डेटाबेस के कारण माल के रखरखाव में गड़बड़ी, अदला-बदली या चोरी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। साथ ही माल के निस्तारण (Disposal) की पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी।

लंबित माल का होगा त्वरित निस्तारण

ई-मालखाना ऐप के जरिए यह आसानी से पता चल सकेगा कि कौन-सा माल कितने समय से लंबित है। इससे न्यायालय के आदेशानुसार समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

साक्ष्यों की विश्वसनीयता रहेगी बरकरार

इस प्रणाली का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि साक्ष्यों की ‘चेन ऑफ कस्टडी’ पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इससे अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों की विश्वसनीयता और कानूनी मजबूती बनी रहेगी।

बलिया पुलिस की यह पहल जिले में स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.