बलिया के बैरिया तहसीलदार के खिलाफ सरकार ने बैठाई जांच, क्या है। पूरा मामला

बलिया: भूमि विवाद का निपटारा न करने और भू-माफियाओं को शह देकर जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में बैरिया के तहसीलदार सुदर्शन कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ।

बलिया: भूमि विवाद का निपटारा न करने और भू-माफियाओं को शह देकर जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में बैरिया के तहसीलदार सुदर्शन कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सरकार ने एक टीम गठित कर दी है.उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव धनश्याम चतुर्वेदी ने शुक्रवार को राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव को पत्र जारी कर इस संबंध में निर्देश दिये हैं.

पत्र में अवर सचिव ने उल्लेख किया है कि विधायक मनीष कुमार जयसवाल मंटू और रविदास मेहरोत्रा ने बलिया तहसील बैरिया के तहसीलदार सुदर्शन कुमार पर भू-माफियाओं को शह देकर जमीन पर कब्जा कराने और उनके द्वारा धन उगाही और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था. जून को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में तहसीलदार सुदर्शन कुमार के खिलाफ भू-माफियाओं को शह देकर जमीन पर कब्जा कराने और धनउगाही कर भ्रष्टाचार करने की शिकायत की गई है। इससे पहले 12 जून को सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में बैरिया तहसीलदार पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. अवर सचिव ने कहा कि इसे देखते हुए तहसीलदार सुदर्शन कुमार एक जांच टीम का गठन करें और की गयी कार्रवाई से अवगत करायें.

यह भी पढ़े - बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहसीलदार पर जमीन की पैमाइश नहीं करने देने और भू-माफियाओं को मदद करने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. जिसके आधार पर दो विधायकों और एक सांसद ने मुख्यमंत्री से तहसीलदार के खिलाफ लिखित शिकायत की थी.

शासन से अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने पर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अत्रेय मिश्र, एसडीएम, बैरिया

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.