- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक हासिल कर मोनिका श्रीवास्तव ने बढ़ाया बलिया का मान
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक हासिल कर मोनिका श्रीवास्तव ने बढ़ाया बलिया का मान
बलिया : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में बलिया की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता मोनिका की वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
तकनीकी पृष्ठभूमि होने के बावजूद मोनिका ने देश सेवा के उद्देश्य से सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार तैयारी करती रहीं। इससे पहले भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर के पद पर चयन प्राप्त किया था।
इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में 455वीं रैंक हासिल की। हालांकि उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए प्रयास जारी रखा और अंततः यूपीएससी 2025 में 16वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया।
मोनिका श्रीवास्तव इंजीनियर ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और भारती श्रीवास्तव की पुत्री हैं तथा उमेश चंद्र श्रीवास्तव (उप-प्रधानाचार्य) की पौत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई की जाए तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
