- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में 10 मामलों का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में 10 मामलों का मौके पर निस्तारण
बलिया। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बेल्थरारोड में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
विकास खंड सीयर के ग्राम हल्दी रामपुर में चकनाली निर्माण से जुड़ी शिकायत भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को टीम गठित कर मौके पर जाकर नाली निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि कब्जा, स्मार्ट मीटर तथा वरासत-बेमाना जैसे मामलों की भी सुनवाई की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करे और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड, तहसीलदार तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
