- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : बलिया में विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, सास-ननद पर केस दर्ज
Ballia News : बलिया में विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, सास-ननद पर केस दर्ज
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सास, ननद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसके पति सूरज सिंह को प्रताड़ित कर घर से भगा दिया है। पिछले दो-तीन महीनों से उसकी अपने पति से कोई बातचीत नहीं हो पाई है।
विवाहिता ने बताया कि वर्तमान में वह मायके वालों की मदद से अपना और अपने बच्चे का भरण-पोषण कर रही है।
इस मामले में थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सास, ननद और अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घरेलू हिंसा और पति के लापता होने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
