- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बकरीद को लेकर बलिया में पीस कमेटी बैठक, डीएम बोले- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी
बकरीद को लेकर बलिया में पीस कमेटी बैठक, डीएम बोले- प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी
बलिया। आगामी बकरीद और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की।
डीएम ने ईदगाहों, मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां आवश्यकता हो वहां पानी के टैंकर उपलब्ध कराने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि यदि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक होती है तो शिफ्टवार नमाज अदा कराई जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर नमाज न पढ़ी जाए।
जिलाधिकारी ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए तथा कोई नई परंपरा शुरू न की जाए।
बैठक में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
