बलिया : गोआश्रय केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के भगवानपुर सुरभि गोआश्रय केंद्र का मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया। व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते तत्काल व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश वहाँ मौजूद कर्मियों को दिया।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि गोवंशों को ठंढ से बचाने के लिए टिन सेड को तिरपाल या जुट के बोरो को पैक नही किया गया था। नाही गोवंशों के लिए कोई अलाव की व्यवस्था थी। जाड़े के दिनों में खुले मैदान में गोवंश बैठे थे या खड़े थे। उपजिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद कर्मियों को निर्देश किया कि ठंढ से गोवंशों को बचाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करें। अगर कोई परेशानी हो तो मुझे बताये समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : होली पर सड़क हादसे में युवक की मौत, कार चालक पर मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.