- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : होली पर सड़क हादसे में युवक की मौत, कार चालक पर मुकदमा दर्ज
Ballia News : होली पर सड़क हादसे में युवक की मौत, कार चालक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रकाश कुमार को पहले जिला अस्पताल बलिया और बाद में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली बांसडीह पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
