- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में निजी ITI प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर दी जान: ओडिशा से आकर 23 सितंबर को किया था ज्वाइन, कमरे म...
बलिया में निजी ITI प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर दी जान: ओडिशा से आकर 23 सितंबर को किया था ज्वाइन, कमरे में लटकता मिला शव
On
Ballia News: बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में एक निजी आईटीआई स्कूल के प्रिंसिंपल ने स्कूल के तीसरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विद्यालय कर्मचारी ने विद्यालय से जुड़े अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और अंदर से बंद दरवाजे को खोलकर शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने प्रिंसिपल के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक प्रिंसिपल के घर भी पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है। प्रबंधक ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
09 Sep 2026 07:16:12
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
