- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Political News : बलिया के वरिष्ठ सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बब्लू ने थामा भाजपा का दामन, बोले...
Political News : बलिया के वरिष्ठ सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बब्लू ने थामा भाजपा का दामन, बोले...

हल्दी, बलिया : मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बेलहरी के प्रांगण में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बलिया लोक सभा क्षेत्र के सांसद किसान वीरेंद्र सिंह मस्त ने सपा नेता मृत्युंजय तिवारी बब्लू व जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय के साथ कई लोगों को बीजेपी में शामिल कराया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त तथा स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज को 51 किलो का माला पहनाने के साथ ही अंगवस्त्र से किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, बेलहरी ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अजय पांडेय, विनोद उपाध्याय, दिनेश पाठक, विमल पाठक,अंजनी ओझा, विजय प्रताप सिंह, अवधेश राय, सोनू तिवारी, पं. राजनारायण तिवारी, विक्रमादित्य पांडेय, नारायणजी उपाध्याय, संतोष यादव, छोटे चौबे, सुनील पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता आनंद स्वरूप जी महाराज तथा संचालन चंदन सिंह ने किया। गौरतलब है कि बीते दो वर्ष पूर्व ही सपा नेता मृत्युंजय तिवारी के भतीजे सपा नेता व ब्लाक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी भी साइकिल की सवारी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली थी।
लोक गायक के गाने पर झूमे लोग
गायक बागी बलिया स्टार जनाड़ी निवासी सनी पाण्डेय के गाना "और जिला जिला ह, ई त बागी बलिया ह" के गाने पर उपस्थित जनता ने खूब तालियां बजाईं। वही बलिया के लोकप्रिय गायक अंजनी उपाध्याय एवं भाजपा के अधिकृत गायक हरेंद्र सिंह ने भी गाना गा कर लोगो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।