बलिया : महिला थानाध्यक्ष की पहल पर पति-पत्नी का विवाद खत्म, आबाद हुआ एक-दूजे का प्यार

Ballia News : प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों की पहल रंग लाई और पत्नी-पत्नी का विवाद खत्म हो गया। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ राजी खुशी से न सिर्फ रहने को तैयार हुए, बल्कि एक दूजे को मिठाई भी खिलाये।  

बलिया के महिला थाना में मनीषा देवी पत्नी प्रदीप राजभऱ (निवासी : जनाड़ी, थाना दुबहड़, बलिया) ने पति प्रदीप राजभर पुत्र गुप्तेश्वर राजभऱ, सास आशा देवी पत्नी गुप्तेश्वर राजभऱ, ननद काजल व निरजा कुमारी पुत्री गुप्तेश्वर राजभर (निवासीगण जनाडी, थाना दुबहड, बलिया) के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। आरोप थरा कि उसके साथ मार-पीट तथा गाली गलौज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - Etawah Crime : जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

22 नवम्बर को प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह महिला थाना बलिया की देख-रेख में दोनो पक्षो को थाने पर बुलाया गया। आवेदिका के गर्भ में 07 माह का बच्चा भी है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिये सहमत हो गया। दोनो पक्षो ने निर्णय लिया कि मनीषा देवी को परेशान नही किया जायेगा। बतौर बहू घर में हंसी खुशी से रखा जायेगा।

ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट गाली गुप्ता नहीं किया जायेगा। दोनों पक्ष बतौर पति-पत्नी रहने को तैयार हुये। दोनो पक्ष द्वारा सुलहनामा लिखकर दिया गया। दोनो ने अपने-अपने सहमति से सुलहनामा पर हस्ताक्षर बनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए एक साथ मिलकर रहने की शपथ ली। इस कार्य से दोनो पक्षों द्वारा प्रभारी महिला थाना व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.